जम्मू, 31 अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों के अनुसार दिलबाग सिंह को बुधवार जम्मू कश्मीर पुलिस का पूर्णकालिक महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिंह ने इससे पहले डीजी रहे एसपी वैद्य की जगह छह सितंबर को राज्य पुलिस बल के अंतरिम प्रमुख का कार्यभार संभाला था। जम्मू कश्मीर के नये प्रशासन के साथ जुबानी जंग में घिरने के बाद वैद्य को इस पद से हटाकर परिवहन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था। राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अगुवाई वाले राज्य प्रशासनिक परिषद ने यहां 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह का नाम पारित किया।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2CSKJw8
No comments:
Post a Comment