Pages

Thursday, February 28, 2019

जम्मू कश्मीर के पुंछ में दुर्घटना में सैनिक की मौत, पांच अन्य घायल

जम्मू, 27 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक वाहन के पलटने से एक सैन्य कर्मी की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए । एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैन्य वाहन पुंछ से जम्मू की ओर जा रहा था । गुरसाई इलाके में तोतावाली गली के पास यह पलट गया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार छह सैन्य कर्मी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक सैन्यकर्मी की मौत हो गयी। मृतक जवान डोडा जिले का रहने वाला था ।

from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NwID8r

No comments:

Post a Comment