Pages

Wednesday, April 22, 2020

महाराष्ट्र के कर्मियों को अप्रैल का वेतन एक बार में

मुंबई महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन दो किस्तों की बजाय एक ही बार में मिलेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार को इसकी जानकारी दी गई। इससे पहले, सरकार ने कोविड—19 की स्थिति के मद्देनजर यह निर्णय किया था कि मार्च से वह अपने कर्मचारियों को दो किस्तों में वेतन देगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मार्च के वेतन के पहले किस्त का उसी अनुरूप भुगतान किया गया। दूसरी किस्त का भुगतान गणेश चतुर्थी त्योहार के आस-पास किये जाने की संभावना है। इसमें कहा गया है, ‘कोविड-19 के कारण स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट के आलोक में राज्य में राजस्व संकलन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।’ इसमें कहा गया है कि सरकार मार्च महीने की दूसरी किस्त और अप्रैल महीने के वेतन का पहला किस्त इसी महीने देने पर विचार कर रही थी, लेकिन प्रशासनिक मशीनरी और खजाने पर प्रत्येक 15 दिन में पे चेक जारी करने का बोझ पड़ रहा था । विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘इस परिदृश्य को देखते हुये अप्रैल महीने के समूचे वेतन का भुगतान करने का निर्णय किया गया है।’


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2KtjvyO

No comments:

Post a Comment