Pages

Monday, June 18, 2018

पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से नकल करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश रविवार को पुलिस ने किया। गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने शिवकुटी इलाके से गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार और मंगलवार को है, जिसमें करीब साढ़े 22 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऑफलाइन माध्यम से हो रही इस परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से बड़े पैमाने पर नकल करवाने के लिए इस गिरोह ने तैयारी कर रखी थी।

from Allahabad News, Varanasi News, Allahabad/Varanasi News in Hindi, वाराणसी-इलाहाबाद समाचार, खबरें https://ift.tt/2t3kihg

No comments:

Post a Comment