पंजाब सरकार शिलॉन्ग हिंसा के पीड़ित पंजाबियों को मुआवजा और सहायता देगी। यह फैसला शिलॉन्ग से हालात का जायजा लेकर लौटे पंजाब के शिष्टमंडल के फीडबैक पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उन पंजाबियों को मुआवजा मुहैया करवाएगी जिनकी दुकानें हाल की शिलॉन्ग हिंसा के दौरान जल गई हैं। हिंसा से प्रभावित पंजाबी समुदाय के हालात का जायजा लेने सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की अगुवाई में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शिलॉन्ग गया था।
from Chandigarh News, Chandigarh News in Hindi, चंडीगढ़ समाचार, खबरें https://ift.tt/2xQRBsZ
No comments:
Post a Comment