पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी का फर्जी ओएसडी बन आगरा में सगाई रचाने आए युवक को उसके पिता और भाइयों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती की समझदारी की वजह से आरोपी की पोल खुल गई। पकड़े जाने से पहले उसने पुलिस अफसरों को खूब डराया-धमकाया और धौंस देता रहा। बाद में उसने कबूल कर लिया कि वह बीएससी पास है और आईएएस का इम्तहान दे चुका है।
from Agra Samachar, Agra Latest Kabar, Agra News in Hindi | आगरा समाचार, आगरा लेटेस्ट खबर, आगरा न्यूज़ https://ift.tt/2J9sxmn
No comments:
Post a Comment