Pages

Tuesday, June 5, 2018

VIDEO- उन्नाव: पत्नी की आशनाई ने नाराज़ पति ने की हत्या

उत्तर प्रदेश के उन्नाव ज़िले में एक पत्नी की बेवफाई के चलते पति द्वारा ही पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पत्नी की हत्या को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है. कहानी इस तरह है कि पति-पत्नी के बीच शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. पति राजेश की लगभग डेढ़ साल पहले दुबई में नौकरी लग गई थी और वो दुबई चला गया था. राजेश की नौकरी विदेश में लगने के बाद पत्नी आशनाई के चक्कर में पड़ गई और गांव के ही आजाद नाम के शख्स से उसके सम्बंध हो गए. नौकरी लगने के कई महीनों के बाद पति जब लौटा तो पत्नी की गोद में 5 महीने के बच्चे को देख कर अपना आपा खो बैठा. बच्चे को लेकर पहले पति-पत्नी के बीच पहले विवाद हुआ और इसके बाद पति ने पत्नी को चाकू मार दिया जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. पूरी कहानी जानने के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2sAmITy

No comments:

Post a Comment