Pages

Tuesday, June 5, 2018

VIDEO- बलरामपुर: चाकू की नोक पर दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ज़िले में एक विवाहिता को पड़ोस में रहने वाला युवक कई महीनों से परेशान कर रहा था. महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी लेकिन कोई कार्यवाई नही हुई थी. बीती 28 मई की रात महिला को घर में अकेली पाकर युवक ने चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर उसे और उसके पति को जान से मार डालने की धमकी भी दी. पीडिता का पति जब आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर पहुँचा तो आरोपी युवक और उसके परिजनों ने उससे मारपीट की. पीड़िता जब अपने पति के साथ थाने पर पहुँची तो उसे वहाँ से भगा दिया गया. पीड़िता ने जब एसपी से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई तो आनन-फानन में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी के परिजन पीड़ित परिवार को लगातार धमकी दे रहे हैं. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LYeH3S

No comments:

Post a Comment