Pages

Sunday, October 21, 2018

अमृतसर हादसा: मारे गए ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी कामगार

अमृतसर में शुक्रवार की शाम को दशहरा समारोह के दौरान तेज गति ट्रेन की चपेट में आए ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी कामगार थे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से अधिकारी 39 शवों की पहचान कर चुके हैं। जिला प्रशासन में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादातर प्रवासी कामगार दुर्घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे और निकटवर्ती क्षेत्र में रहते थे।

from Chandigarh News, Chandigarh News in Hindi, चंडीगढ़ समाचार, खबरें https://ift.tt/2PbhNG6

No comments:

Post a Comment