मथुरा, पांच अक्टूबर (भाषा) पुलिस ने सोशल साइट्स पर सस्ते में विभिन्न प्रकार की चीजें बेचने का विज्ञापन देकर लोगों को लूटने वाले गिरोह से जुड़े 15 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हरियाणा में हत्या, वृन्दावन में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, लूट आदि वारदातों के कई मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि जनपद के इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वृन्दावन पुलिस ने क्रिमिनल इंटेलिजेंस एवं सर्विलांस टीम के सहयोग से बृहस्पतिवार की रात नगला रामताल से हरियाणा के जिला नूंह
from Mathura News, Agra News, Mathura-Agra News in Hindi, मथुरा-आगरा समाचार, खबरें https://ift.tt/2Pd6LwN
No comments:
Post a Comment