जम्मू कश्मीर सरकार ने 60,000 घरों में शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, November 21, 2018

जम्मू कश्मीर सरकार ने 60,000 घरों में शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया

जम्मू, 20 नवंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर सरकार ने अधिकारियों को राज्य में स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत शहरी इलाकों में 60,000 व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों (आईएचएचटी) के निर्माण का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि यहां एसबीएम (शहरी) की छठी राज्यस्तरीय शीर्ष समिति की बैठक में मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने ये दिशा-निर्देश दिये। सुब्रह्मण्यम ने एजेंसियों को 60,000 आईएचएचटी निर्माण के मूल लक्ष्य को पूरा करने के लिये दिशा-निर्देश जारी किया, जो राज्य में पूर्व में 80 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) से प्राप्त हुई मांग पर आधारित है।

from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TttQxF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages