नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को आरोप लगाया कि अयोध्या में ‘धर्म सभा’ का उद्देश्य अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले ‘‘धार्मिक उन्माद’’ फैलाना है। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को अधिकारियों से यह अनुरोध करने के लिये अयोध्या जाएंगे कि वहां कानून-व्यवस्था बरकरार रखी जाए। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कई जगहों के नाम बदलने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार को अयोध्या का नाम बदलकर साकेत रख देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ‘‘बौद्ध काल के दौरान इलाके का यही नाम था।’’ आजाद
from Saharanpur News, Saharanpur News in Hindi, सहारनपुर खबरें, समाचार https://ift.tt/2DGq2nz
No comments:
Post a Comment