जम्मू, 20 नवम्बर (भाषा) पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों को मोर्टार और छोटे हथियारों से निशाना बनाया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि पुंछ सेक्टर के फिगवार और मालती इलाकों में गोलाबारी हुई। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QYFmQ8
No comments:
Post a Comment