Pages

Thursday, November 22, 2018

जम्मू में हेरोइन की तस्करी करने के मामले में दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार

जम्मू, 21 नवंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के जम्मू से 14 ग्राम हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने करन बाग इलाके में दो राहगीरों को रोका। उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान कांस्टेबल नईम मोहम्मद और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) आमिर असलम के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है।

from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2FLRMtJ

No comments:

Post a Comment