श्रीनगर/शिमला/देहरादून, तीन नंबवर (भाषा) जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश और बर्फबारी हुई, जिसके कारण इन पहाड़ी राज्यों में पारा काफी नीचे चला गया। भारी बर्फबारी के चलते कश्मीर घाटी का देश के बाकी हिस्सों से सड़क और वायुमार्ग संपर्क टूट गया है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इस सर्दी के मौसम की पहली बर्फबारी शनिवार को दोपहर में हुई और शहर में कई इंच तक बर्फ जमा हो गयी। वर्ष 2009 के बाद यह पहला मौका है जब नवंबर महीने में श्रीनगर शहर में बर्फबारी हुई है।
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times https://ift.tt/2ATLOT4
No comments:
Post a Comment