जम्मू, 20 नवंबर (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को सहायक कमांडेंट जबार सिंह को भावभीनी अंतिम विदाई दी। सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) पर एक प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनावश हुए ग्रेनेड विस्फोट में सोमवार को वह शहीद हो गये थे। अधिकारियों ने बताया कि पलौरा में बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर मुख्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और बहादुर योद्धा सहायक कमांडेंट को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बीएसएफ जम्मू के आईजी राम अवतार, जम्मू कश्मीर पुलिस में जम्मू रेंज के डीआईजी बी एस तुत्ती, जम्मू के एसएसपी, जेकेपी और सीआरपीएफ के
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QUG5BO
No comments:
Post a Comment