मथुरा, 15 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बृहस्पतिवार को शुरू हुई सैन्य भर्ती में हाथरस जनपद के सात हजार से अधिक युवकों ने जवान बनने के लिए दौड़ लगाई। इनमें से एक अभ्यर्थी की जामा तलाशी के दौरान स्टेरॉयड का इंजेक्शन बरामद होने के बाद उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। भर्ती सूत्रों के अनुसार मथुरा के छावनी क्षेत्र में स्थित ईगल ग्राउण्ड में भर्ती के प्रथम दिन हाथरस जनपद की चारों (हाथरस, सादाबाद, सासनी तथा सिकंदराराऊ) तहसीलों के युवाओं को दौड़ प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिला।
from Mathura News, Agra News, Mathura-Agra News in Hindi, मथुरा-आगरा समाचार, खबरें https://ift.tt/2B7tJB0
No comments:
Post a Comment