जम्मू, 20 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ईद ए मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अवसर राज्य में सद्भाव, शांति, प्रगति और समृद्धि लेकर आएगा। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि इस्लाम लोगों को भाईचारा, सादगी, करूणा और नैतिकता का पाठ सिखाता है और इन सभी का पूरे दिल से दिन पालन किये जाने की जरूरत है।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QZuamb
No comments:
Post a Comment