जम्मू, दो नवंबर (भाषा) सेना ने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ शहर में फ्लैग मार्च किया। संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा यहां गुरुवार रात को भाजपा के वरिष्ठ नेता और उनके भाई की हत्या करने के बाद से कर्फ्यू लगा हुआ है। किश्तवाड़ के जिला मजिस्ट्रेट अंग्रेज सिंह राणा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। राणा ने कहा, ‘‘सेना ने कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए किश्तवाड़ शहर में फ्लैग मार्च किया।’’ उन्होंने बताया कि कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जा रहा है और शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OiFcRD
No comments:
Post a Comment