Pages

Thursday, December 13, 2018

कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ को आपस में जोड़ने के लिए बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग

चंडीगढ़, 10 दिसंबर (भाषा) हरियाणा में शीघ्र ही 230 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ को आपस में जोड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 152 ए पर 5,108 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह राजमार्ग कैथल, करनाल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी से गुजरेगा। विज्ञप्ति के अनुसार इस राजमार्ग के बनने में ढाई वर्ष लगेंगे तथा उसमें 122 पुल एवं विभिन्न अंडरपास बनाये जायेंगे। राजमार्ग के दोनों ओर 1.36 लाख से अधिक पेड़ लगाये जायेंगे।

from Chandigarh News, Chandigarh News in Hindi, चंडीगढ़ समाचार, खबरें https://ift.tt/2B7kIGV

No comments:

Post a Comment