Pages

Saturday, December 1, 2018

कृषि के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को ‘नंबर वन’ बनाएंगे: शाही

मथुरा, 29 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि शोध मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य सरकार सूबे को कृषि के क्षेत्र में देश के सभी राज्यों की सूची में पहले स्थान पर लाने के लिए प्रयासरत है और पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही इस लक्ष्य को पा लिया जाएगा। वह यहां भाजपा की ओर से राज्य में पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की ओर से चलाए जा रहे ‘साम्प्रदायिक कौन’ विषयक संगोष्ठियों की श्रृंखला में मथुरा जिले में आयोजित संगोष्ठी में शामिल होने आए थे।

from Mathura News, Agra News, Mathura-Agra News in Hindi, मथुरा-आगरा समाचार, खबरें https://ift.tt/2FR9Brh

No comments:

Post a Comment