Pages

Tuesday, December 4, 2018

गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल, हमलावर छात्र फरार

सहारनपुर, तीन दिसंबर (भाषा) जिले में आज सुबह 9 वीं कक्षा की एक छात्रा को 12वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर गोली मार कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में छात्रा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसके पैरों में चार गोलियां लगी हैं। हमलावर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। एस पी (सिटी) प्रबल प्रताप सिंह ने आज बताया कि थाना कुतुबशेर के अन्तर्गत ग्राम नगलाखारी की रहने वाली छात्रा सुबह स्कूल जा रही थी। इसी बीच बढीमाजरा और उनाली के बीच रास्ते मे छिपे एक युवक ने उस पर गोलियां चला दीं।

from Saharanpur News, Saharanpur News in Hindi, सहारनपुर खबरें, समाचार https://ift.tt/2RtTPnj

No comments:

Post a Comment