मथुरा, नौ दिसम्बर (भाषा) गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां कहा कि पाकिस्तान यदि अपने यहां से पनप रहे आतंकवाद को अपने दम-खम के बूते पर नहीं रोक सकता तो अपने पड़ोसी देश भारत से सहयोग मांगना चाहिए। उनसे पूछा गया था कि (पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद) भारत आखिर कश्मीर में शांति लाने के मुद्दे पर बातचीत करने से क्यों कतरा रहा है। वह यहां एक निजी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को किसी से भी, किसी भी विषय पर बात करने से कोई परहेज नहीं है
from Mathura News, Agra News, Mathura-Agra News in Hindi, मथुरा-आगरा समाचार, खबरें https://ift.tt/2Ennzzg
No comments:
Post a Comment