मथुरा, 13 दिसम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात राया कस्बे से लौटते समय तीन दोस्तों की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। तीनों एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम करने के बाद वापस मथुरा लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिये गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है । राया के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया, ‘‘बुधवार की रात राया में शादी समारोह था, जहां काम करने के बाद ये
from Mathura News, Agra News, Mathura-Agra News in Hindi, मथुरा-आगरा समाचार, खबरें https://ift.tt/2Lgztf4
No comments:
Post a Comment