सहारनपुर,27 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मण्डी थाना पुलिस ने जाली नोटों का धंधा करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के जाली नोट, एक प्रिंटर स्कैन, 52 सादे कागज आदि बरामद किये है। सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि थाना मण्डी पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर खत्ताखेडी के मोहम्मद नगर में स्थित एक मकान में छापा मारकर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आमिर , अफजाल, उपेन्द्र और सुभाष के रूप में
from Saharanpur News, Saharanpur News in Hindi, सहारनपुर खबरें, समाचार https://ift.tt/2KzeLXo
No comments:
Post a Comment