नोएडा के भाजपा नेता शिव कुमार यादव और उसके दो गनर की हत्या मामले में आरोपी अरुण यादव और अनिल भाटी पर प्रशासन ने रासुका लगा दिया है. शहर के जिलाधिकारी और एसएसपी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के तहत इन दोनों अपराधियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है. गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर माह में अपने स्कूल से लौट रहे भाजपा नेता शिवकुमार और उसके दोंनो गनर रहीसपाल और बली नाथ की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. फ़िलहाल अनिल भाटी और अरुण यादव अलग अलग जेल में बंद हैं.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2AUSajz
No comments:
Post a Comment