चंडीगढ़, 25 जनवरी (भाषा) राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा के आगमन को ‘बड़ा दांव’ बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि इस कदम से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का राजनीतिक समीकरण बदल जाएगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के जन संपर्क अभियान की यहां से शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समावेशी भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्य का पार्टी नेतृत्व पूरा समर्थन देगा। पंजाब के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।
from Chandigarh News, Chandigarh News in Hindi, चंडीगढ़ समाचार, खबरें http://bit.ly/2FKCIvi
No comments:
Post a Comment