Pages

Tuesday, January 22, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: क्या कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरेंगी करीना कपूर?

क्या भोपाल से फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि उन्हें कांग्रेस से टिकट दिए जाने की चर्चा है. पार्टी के कुछ नेता ऐसा चाहते हैं और अपनी इच्छा हाईकमान राहुल गांधी को बता चुके हैं. करीना के ससुर और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खां पटौदी भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि वे हार गए थे. भोपाल के कुछ स्थानीय नेता बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल करीना को भोपाल से सांसद बनते देखना चाहते हैं. इन नेताओं ने करीना को भोपाल से टिकट देने की मांग हाईकमान तक पहुंचा दी है. इसके पीछे उनका तर्क यही है कि अगर भोपाल सीट बीजेपी से छीननी है तो ऐसा ही कोई चेहरा कांग्रेस को यहां से उतारना होगा. करीना के ससुर और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खां पटौदी 1991 में भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. राजीव गांधी ने उन्हें टिकट दिया था और प्रचार के लिए भोपाल आए थे. हालांकि पटौदी चुनाव हार गए थे. इन नेताओं का नेतृत्व पार्षद गुड्डू चौहान कर रहे हैं. इन नेताओं करीना के ससुर नवाब मंसूर अली खान के जरिए करीना का भोपाल कनेक्शन जोड़ा है. करीना को टिकट देने की मांग शहर के कुछ पार्षदों ने की है. पार्षदों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और सीएम कमलनाथ के सामने ये सुझाव रखा है. कांग्रेस पार्षदों ने दलील दी है कि बीजेपी के अभेद्य किले में सेंध लगाना है तो पटौदी खानदान की बहू करीना को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ाया जाए. करीना ही यहां बीजेपी को हरा सकती हैं. पार्षदों ने कहा है कि यही सबसे सही मौका है. मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं. यही वजह है कि उनका मानना है पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह, पटौदी खानदान के प्रभाव और करीना के ग्लैमर से आगामी लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट जीती जा सकती है. भोपाल में युवा मतदाताओं की संख्या ज्यादा है. करीना वोट खींचने का माद्धा रखती हैं. भोपाल के नवाबी खानदान से अब उनका ताल्लुक है. भोपाल में अल्प संख्यक वोट ज़्यादा हैं, इसका भी फायदा पार्टी को मिलेगा. (न्यूज 18 के लिए पूजा माथुर की रिपोर्ट)

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2FOl0qc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment