उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 'खिचड़ी' गठबंधन के बीच होगा. सिंह ने कोलकाता में शनिवार को विपक्षी दलों के एक मंच पर जुटने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह खिचड़ी गठबंधन दरअसल स्वार्थ और भ्रष्टाचार का गठजोड़ है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं के दिल में प्रधानमंत्री मोदी का डर बैठ गया है. अगला लोकसभा चुनाव 56 इंच के सीने वाले मोदी और खिचड़ी गठबंधन के बीच होगा. चुनाव में भाजपा तमाम विरोधी गठबंधनों को कुचल डालेगी. स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्षी दलों का मखौल उड़ाते हुए कहा कि विरोधी गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के अनेक दावेदार हैं. विपक्षी नेताओं को तो यह भी तय कर लेना चाहिए कि प्रधानमंत्री कौन होगा. इसी तरह मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और सप्ताह के बाकी दिनों में कौन-कौन प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालेगा? उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को शनिवार और रविवार को प्रधानमंत्री बना देना चाहिये क्योंकि ये सप्ताहांत के दिन हैं और इन दिनों में ही राहुल राजकाज संभाल सकते हैं. यह उनके भले के लिये होगा. सिंह ने कहा कि राहुल, मायावती, ममता बनर्जी तथा कुछ अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं में भी प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा है. विपक्षी दल लोकसभा चुनाव के लिये गठबंधन तो कर रहे हैं लेकिन कोई भी इस सवाल का जवाब नहीं दे रहा है कि गठबंधन का नेता कौन होगा? उन्होंने कहा कि विपक्षी दल गठबंधन के पास देश के विकास की कोई कार्ययोजना नहीं है.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2ASAYfG
via IFTTT
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, January 21, 2019
Home
Latest News राजनीति Firstpost Hindi
politics
अगला लोकसभा चुनाव 56 इंच और खिचड़ी गठबंधन के बीच: सिद्धार्थ नाथ सिंह
अगला लोकसभा चुनाव 56 इंच और खिचड़ी गठबंधन के बीच: सिद्धार्थ नाथ सिंह
Tags
# Latest News राजनीति Firstpost Hindi
# politics
Share This
About Prateek Jaiswal
politics
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment