BJP ने दी वन रैंक वन पेंशन तो कांग्रेस ने दिया Only Rahul Only Priyanka: अमित शाह - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 29, 2019

BJP ने दी वन रैंक वन पेंशन तो कांग्रेस ने दिया Only Rahul Only Priyanka: अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है. शाह ने कहा है कि बीजेपी ने जहां जवानों को वन रैंक वन पेंशन दी है तो कांग्रेस ने यह सिर्फ राहुल और प्रियंका को दी है. हिमाचल प्रदेश के ऊना में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा 'जब बीजेपी की सरकार बनी तो एक साल के भीतर मोदी जी ने वन रैंक वन पेंशन (OROP) पर अपना वादा निभाया. मोदी जी ने हमारे जवानों को OROP दिया जबकि कांग्रेस ने केवल Only Rahul Only Priyanka (OROP), One Rank One Pension दिया.' BJP President Amit Shah in Una: When BJP government was formed, within one year Modi ji delivered on his promise on One rank one pension (OROP). Modi ji gave OROP to our jawans, Congress gave 'only Rahul only Priyanka, one rank one pension'. #HimachalPradesh pic.twitter.com/qgkU0W9qpc — ANI (@ANI) January 28, 2019 दरअसल, हाल ही में प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हुई है. प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस के जरिए राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. साथ ही प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मदारी दी गई है. प्रियंका गांधी वाड्रा का सक्रिय राजनीति में आने और महासचिव बनने के बाद सत्ता के गलियारों में खलबली मच गई है. Amit Shah: Rahul Gandhi JNU mein desh drohi naare lagane walo ki peeth thap thapane jaate hai. Rahul baba mere neta ko jitni gaali deni hai dedo, lekin kaan khol ke sun lo, agar Bharat maa ke tukde karne ki baat ki to sarkar kisi ko nahi bakshegi, iski jagah salankho k pichhe hai pic.twitter.com/ougkOn3DvZ — ANI (@ANI) January 28, 2019 वहीं जेएनयू मुद्दे को लेकर अमित शाह ने कहा 'राहुल गांधी जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वालों की पीठ थपथपाते हैं. राहुल बाबा मेरे नेता को जितनी गाली देनी है दे दो, लेकिन कान खोल के सुन लो, अगर भारत मां के टुकड़े करने की बात की तो सरकार किसी को नहीं बख्शेगी, इसकी जगह सलाखों के पीछे है.'

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2CRsaqn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages