अखिलेश ने उठाए BJP नेताओं की भाषा पर सवाल, कहा- देश को अब नए PM का इंतजार - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 22, 2019

अखिलेश ने उठाए BJP नेताओं की भाषा पर सवाल, कहा- देश को अब नए PM का इंतजार

उत्तर प्रदेश की बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बीएसपी प्रमुख मायावती पर एक विवादित टिप्पणी की है. जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसके चलते बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी नेताओं की भाषा पर सवाल उठाए. यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि हम बीजेपी विधायक की शिकायत करेंगे. उन्होंने मायावती पर गलत बयान दिया है. वो पार्टी जो कि दावा करती है कि सिर्फ वही देश की संस्कृति को बचा सकती है, उसी ने इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. इसी विधायक (साधना सिंह) ने पहले समाजवादी पार्टी के बारे में भी विवादित टिप्पणी की थी, जो कि इंटरनेट पर मौजूद है. A Yadav on BJP MLA Sadhna Singh's statement on Mayawati: We'll find them & lodge complaint against her, to show the language she had used. Public will give them an answer in elections. How can someone speak like that? They're frustrated as in last 4.5 yrs they didn't do anything. https://t.co/W2kEoXHBQ3 — ANI UP (@ANINewsUP) January 21, 2019 साथ ही अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे ज्यादा झूठ बीजेपी ने बोला है और देश अब नए प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है. बीजेपी के पास कोई दूसरा प्रधानमंत्री हो तो बताए. विपक्ष के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें (बीजेपी) जवाब देगी. कोई इस तरह से कैसे बोल सकता है. बीजेपी ने पिछले 4.5 साल में कुछ नहीं किया है, इसलिए वो हताश हो गई है. Akhilesh Yadav on BJP MLA Sadhna Singh's statement on Mayawati: A member of the party which used to claim that they are the only ones who can promote& protect Indian culture had used such bad language. The same MLA had earlier said things about SP which are available on internet. pic.twitter.com/qzl9JmgVF4 — ANI UP (@ANINewsUP) January 21, 2019 आपको बता दें कि बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती की तुलना कथित रूप से 'किन्नरों' से करते हुए उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. हालांकि मामला तूल पकड़ते देख उन्होंने माफी मांग ली थी. वहीं दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बीएसपी सुप्रीमो पर की गई टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लिया. आयोग इस संबंध में सिंह को नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण मांगेगा. एसपी और बीएसपी के साथ-साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने भी बीजेपी विधायक की इस टिप्पणी की निंदा की. बीएसपी ने इस सिलसिले में विधायक के खिलाफ बबुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. उधर बीएसपी के नेता एस सी मिश्रा ने ट्विटर पर कहा कि एसपी-बीएसपी के गठबंधन के बाद बीजेपी नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. उन्होंने साधना सिंह को 'मानसिक रूप से बीमार' करार दिया.

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2FH12OK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages