जम्मू, 11 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीरी युवकों को शाम में करने के लिए बहुत कुछ नहीं होता है और उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य के हर गांव में खेल का एक मैदान बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल से संपूर्ण विकास में मदद मिलती है। मलिक ने यहां सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘श्रीनगर शहर में भी युवकों को शाम छह बजे के बाद करने के लिए कुछ नहीं होता। मनोरंजन के लिए सिनेमा हॉल, कैफे या कोई स्थान नहीं है।’’ राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिया है
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2VJLK0A
No comments:
Post a Comment