श्रीनगर, 19 जनवरी (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार को कारोबारी से नेता बने पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से बर्खास्त कर दिया। पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से अल्ताफ बुखारी को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया।'' पीडीपी ने कहा कि पार्टी कुछ समय से बुखारी की गतिविधियों पर नजर रखे हुई थी और अब उनकी पार्टी सदस्यता समाप्त कर दी गई।
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2Hooimk
No comments:
Post a Comment