जम्मू, 11 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से बीते चार दिन से जारी संघर्षविराम उल्लंघन के बीच शुक्रवार को गोली लगने से सेना का सामान ढोने वाले एक कर्मी (पोर्टर) की मौत हो गई, जिसके जवाब में भारतीय सेना को भी कार्रवाई करनी पड़ी। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्दर आनंद ने कहा कि सेना का सामान ढोने वाला कर्मी हेमराज राजौरी जिले के सुंदरबानी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्होंने कहा कि उसे तुरंत चिकित्सा मदद उपलब्ध कराई गई,
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2VMTe2B
No comments:
Post a Comment