बीजिंग, 28 जनवरी (एएफपी) उत्तरी चीन की एक अदालत ने प्रमुख चीनी मानवाधिकार वकील वांग क्वानजांग को सरकार विरोधी गतिविधियों के जुर्म में सोमवार को साढ़े चार साल जेल की सजा सुनाई है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं और भूमि अधिग्रहण के पीड़ितों का बचाव करने वाले वांग (42) 2015 की कार्रवाई के दौरान गायब हो गए थे। इस कार्रवाई को ‘‘709’’ धरपकड़ कहा जाता है, जिसका मकसद कम्युनिस्ट प्रशासन के आलोचकों पर लगाम कसना था। जनवरी 2016 में कथित रूप से अस्थिरता फैलाने के आरोप में वांग सहित 200 से अधिक वकीलों और कार्यकर्ताओं को ‘‘709’’ धरपकड़ में गिरफ्तार किया गया
from UP News: यूपी न्यूज़, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार http://bit.ly/2sPlTH2
No comments:
Post a Comment