Pages

Monday, January 21, 2019

‘बचाओ-बचाओ’ टिप्पणी को लेकर पीएम पर राहुल गांधी का निशाना, कहा- आपके अत्याचार से लोग चाहते हैं आजादी

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए महारैली का आयोजन किया था. वहीं विपक्ष की रैली को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के 'बचाओ, बचाओ' की टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि यह मदद की गुहार उन लोगों की है जो आपके अत्याचार और अक्षमता से आजाद होना चाहते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा 'महामहिम, मदद के लिए गुहार लाखों बेरोजगार युवाओं, संकटग्रस्त किसानों, वंचित दलितों और आदिवासियों, सताए गए अल्पसंख्यकों, बर्बाद हो गए छोटे व्यापारियों की है. वे आपके अत्याचार और अक्षमता से आजाद होने की गुहार लगा रहे हैं. वे 100 दिनों में मुक्त हो जाएंगे.' Your Highness, The cries for help are the cries of millions of unemployed youth; of farmers in distress; of oppressed Dalits & Adivasis; of persecuted minorities; of small businessmen in ruin; begging to be freed from your tyranny & incompetence. In 100 days they will be free. https://t.co/sasW1IetWO — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 20, 2019 दरअसल, पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस के जरिए कोलकाता में आयोजित रैली पर तंज कसते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी का केवल एक विधायक है. लेकिन वे हमसे बहुत डरे हुए हैं क्योंकि हम सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं. इसलिए उन्होंने पूरे देश से पार्टियों को एकत्रित किया और बचाओ, बचाओ, बचाओ चिल्ला रहे हैं.

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2FMncOI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment