आगरा में फांसी लगा रही एक युवती को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचा लिया है. दरअसल मामला जिले के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है. जहां आपसी विवाद को लेकर नाराज युवती कमरे में घुस, फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी. घबराए परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने गेट तोड़ कर फांसी के फंदे पर लटकी युवती को बचा लिया. हालांकि फंदे में झूलने के कारण युवती की हालत ठीक नहीं थी. पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उसका इलाज चल रहा है.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2FFJ27w
No comments:
Post a Comment