चंडीगढ़, 20 जनवरी (भाषा) पंजाब सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के नेतृत्व में स्विट्जरलैंड के दावोस में 21 से 26 जनवरी तक विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में भाग लेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन और इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ रजत अग्रवाल वार्षिक सम्मेलन में बादल के साथ जाएंगे। इस सम्मेलन में नेता, वैश्विक कंपनियों के शीर्ष कार्यकारी और उद्योग जगत के कुछ प्रतिष्ठित चेहरे शामिल होते हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि ये सत्र वैश्चिक स्तर पर पंजाब की भागादारी और वैश्विक मुद्दों पर उसे आवाज उठाने का अवसर देते हैं।
from Chandigarh News, Chandigarh News in Hindi, चंडीगढ़ समाचार, खबरें http://bit.ly/2MjMYLs
No comments:
Post a Comment