मथुरा, 22 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार को तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। बरसाना के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 50 वर्षीय किसान गोविन्द सिंह उर्फ बीधा पर बिजली गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। वह आंगन में बंधे पशुओं को छप्पर में बांधने के लिए निकले थे, तभी उन पर बिजली गिर गई। गोविन्द के परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोविन्द के पुत्र रामजीत सिंह ने यह जानकारी पुलिस को दी।
from Mathura News, Agra News, Mathura-Agra News in Hindi, मथुरा-आगरा समाचार, खबरें http://bit.ly/2DpYiTA
No comments:
Post a Comment