सुभाष घई के जन्मदिन की पार्टी में साथ दिखे सलमान-ऐश्वर्या, एंजॉय करते आए नजर - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 27, 2019

सुभाष घई के जन्मदिन की पार्टी में साथ दिखे सलमान-ऐश्वर्या, एंजॉय करते आए नजर

हाल ही में फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने मुंबई के एक 5 स्टार होटल में अपने जन्मदिन की पार्टी दी. इस पार्टी में बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे शामिल हुए लेकिन सबकी निगाहें जिन दो सितारों पर थीं, वो थे सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन. दोनों को एक साथ इस पार्टी में अरसे बाद देखा गया. सुभाष घई की पार्टी में दिखे सलमान-ऐश्वर्या सुभाष घई ने हाल ही में अपने जन्मदिन की पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे शामिल हुए. सुभाष घई के बुलावे पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों ही पहुंचे थे. दोनों सुभाष घई को विश करने पहुंचे. हालांकि, इस पार्टी में ऐश्वर्या और सलमान ने अलग-अलग एंट्री और एग्जिट की. सामने आई पार्टी की तस्वीरों में सलमान और ऐश्वर्या को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है. कई सितारे इस पार्टी में हुए शामिल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की इस जन्मदिन की पार्टी में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा कई दूसरे सितारों ने भी शिरकत की. इनमें माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, सलमान की बहन अलवीरा और जीजा अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे. सलमान और ऐश्वर्या ने सुभाष घई के साथ कई फिल्में की हैं.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2HKyZ2X

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages