Pages

Wednesday, January 23, 2019

पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रक लूटा

सहारनपुर, 17 जनवरी (भाषा) उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना नागल के अन्तर्गत पुलिस की वर्दी पहनकर बदमाशों ने एक चीनी मिल से निकले ट्रक को लूट लिया। ट्रक में 300 चीनी की बोरियां लदी थी। नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिह ने बताया कि जिले के नागल थाना क्षेत्र की एक चीनी मिल से ट्रक 300 बोरी चीनी लादकर सहारनपुर- मुजफरनगर राजमार्ग पर बुधवार रात निकला था। कुछ दूरी पर पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने ट्रक को रोक लिया और तमंचे के बल पर चालक और परिचालक को रस्सी से बांधकर उन्हें जंगल में छोड़ दिया।

from Saharanpur News, Saharanpur News in Hindi, सहारनपुर खबरें, समाचार http://bit.ly/2FDmSCV

No comments:

Post a Comment