शनिवार को तमाम विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी, तो इसी के साथ बीजेपी की ओर से भी विपक्षी गठबंधन पर पलटवार तेज हो गया. इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विपक्ष की एकता पर सवाल उठाया है. शनिवार को कोलकाता में विपक्षी गठबंधन के प्रदर्शन के अगले दिन यानी रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा की सामने सेना तो है लेकिन उनके सेनापती का पता नहीं है. शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, 'बाराती तैयार हैं, लेकिन घोड़ी पर बैठे कौन इसका कोई ठिकाना नहीं है. अगर चार-छह बैठ गए तो घोड़ी दुल्हन के पास पहुंचेगी भी या नहीं, इसका भी कोई ठिकाना नहीं है.' गौरतलब है कि शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान कहा था कि तमाम विपक्षी दल एक हैं और प्रधानमंत्री पद के बारे में चुनाव के बाद में सोचेंगे. SS Chouhan on opposition's PM candidate: Samne wali sena mein senpati ka pata nahi, barati tayar hain, lekin ghodi pe baithe kaun iska koi thikana nahi. Bina dulhe ki ghodi kitne aage jaegi? Agar 4-6 baith gaye to ghodi dulhan ke paas pahuchegi bhi ya nahi, koi thikana nahi. pic.twitter.com/FyXe6kMihH — ANI (@ANI) January 20, 2019 अब लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में तमाम विपक्षी दल जोर-आजमाइस में जुट गए हैं. चुनावी तैयारियों के साथ ही राजनीतिक दलों की ओर से बयानबाजी भी तेज हो रही है.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2MlygDZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment