श्रीनगर, 15 जनवरी (भाषा) स्थानीय आतंकवादियों को ‘‘भूमिपुत्र’’ करार देते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि उन्हें बचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘‘बंदूक संस्कृति’’ खत्म करने के लिए केंद्र को आतंकवादी नेतृत्व से वार्ता करनी चाहिए। पार्टी के एक कार्यक्रम के बाद अनंतनाग में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस समय, पाकिस्तान और अलगाववादियों के साथ वार्ता होनी चाहिए। इसी तरह आतंकवादियों के नेतृत्व से भी वार्ता की जानी चाहिए क्योंकि उनके पास बंदूक है और केवल वहीं बंदूक की संस्कृति को खत्म कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2TMHUlk
No comments:
Post a Comment