अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको से लगी सीमा पर दीवार निर्माण के लिए 5.7 अरब डॉलर के कोष को कांग्रेस से मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई और कहा कि सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने में वह जल्दबाजी नहीं करेंगे. ट्रंप ने हालांकि जोर दिया कि राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने का अधिकार उनके पास है लेकिन कहा कि वह अब भी चाहते हैं कि कांग्रेस दीवार निर्माण के लिए कोष को मंजूरी दे. बता दें कि ट्रंप ने बीते बुधवार को कहा था कि राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करना आखिरी विकल्प है. साथ ही उन्होंने विवादित अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार निर्माण के लिए 5.7 अरब डॉलर के कोष को मंजूरी न देने पर ऐसा करने (राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने) की धमकी भी दी. राष्ट्रीय आपातकाल से संबंधित सवाल पर ट्रंप ने कहा, मैं इस पर जल्दबाजी नहीं करने वाला. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स को वापस आकर इस पर मतदान करना चाहिए. इस महीने अमेरिकी कांग्रेस के 116वें सत्र की शुरुआत है. विपक्षी डेमोक्रेट्स का प्रतिनिधि सभा में बहुमत है तथा इस प्रस्ताव पर रोक लगाने के लिए सीनेट में भी अच्छी खासी संख्या है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में गोलमेज वार्ता के दौरान कहा था, हम चाहते हैं कि कांग्रेस अपना काम करे. फिलहाल हम राष्ट्रीय आपातकाल घोषित नहीं कर रहे हैं.
from Latest News दुनिया Firstpost Hindi http://bit.ly/2THw388
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Wednesday, January 16, 2019
Home
Latest News दुनिया Firstpost Hindi
world
राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने में कोई जल्दबाजी नहीं : डोनाल्ड ट्रंप
राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने में कोई जल्दबाजी नहीं : डोनाल्ड ट्रंप
Tags
# Latest News दुनिया Firstpost Hindi
# world
Share This
About Prateek Jaiswal
world
Labels:
Latest News दुनिया Firstpost Hindi,
world
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment