श्रीनगर, 16 जनवरी (भाषा) घाटी में बुधवार को ताजा बर्फबारी के बावजूद न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि होने के कारण कश्मीरवासियों को ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर सहित घाटी में कई स्थानों पर ताजा बर्फबारी शुरू हो गई। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पर्यटन स्थल पहलगाम में पिछली रात तीन सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक है। उन्होंने कहा कि बादल छाये रहने के कारण कश्मीर में रात का तापमान बढ़ गया है। अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2QVSPHN
No comments:
Post a Comment