जम्मू, आठ जनवरी (भाषा) पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। एक सप्ताह में यह पांचवां संघर्ष विराम उल्लंघन है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर के गुलपुर और खारी करमारा इलाकों में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने शनिवार को मनकोट, खारी करमारा और गुलपुर इलाकों में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की। पुंछ सेक्टर में गुरुवार, बुधवार और मंगलवार को भी संघर्ष विराम
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2VCMe8A
No comments:
Post a Comment