Pages

Wednesday, January 16, 2019

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आईएसआईएस के दो आतंकवादियों को मार गिराया

लाहौर, 15 जनवरी (भाषा) पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को पंजाब प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) आतंकवादी समूह के दो आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों एक अमेरिकी नागरिक, सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे के अपहरण में कथित तौर पर संलिप्त थे। ये आतंकवादी, खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या में भी कथित तौर पर संलिप्त थे। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, आतंकवादी मंगलवार को एक खुफिया एजेंसी के कार्यालयों पर हमले करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उन्हें मार गिराया गया।

from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2TSpEHb

No comments:

Post a Comment