भारत में प्रो रेसलिंग लीग के चौथा सीजन की शुरुआत हो गई है. इस बार लीग में कुछ नई वेट कैगेगरी को भी शामिल किया गया है ताकी और ज्यादा रेसलर्स को इसका फायदा मिले. हालांकि लगता है गीत फोगाट के पति पवन सरोहा इससे कुछ खुश नहीं हैं. अपनी नाराजगी उन्होंने ट्वीट करके जाहिर की. पवन को इस लीग का हिस्सा नहीं बनाया गया है इसी कारण वह सेलेक्शन से नाराज हैं. पवन ने ट्वीट करके लिखा 'बड़ी खुशी की बात है कि प्रो रेलसिंग लीग का चौथा सीजन चल रहा है और इसमें पहली बार मेरी वेट कैटेगरी को शामिल किया गया है. (86kg भार वर्ग) पर दुख की बात यह है कि जितने भी भारतीय खिलाड़ी मेरे भार वर्ग में सेलेक्ट किए गए, उन सभी से ज्यादा मेरे अचीवमेंट होते हुए भी मुझे प्रतियोगिता से अनदेखा किया गया है. आशा करता हूं कि भविष्य में मेरे और किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ ऐसा नहीं हो क्योंकि ऐसा होने पर खिलाड़ियों के मनोबल पर असर पड़ता है.' pic.twitter.com/9dXa6jhiW2 — Pawan Saroha (@pawankumar86kg) January 19, 2019 पवन सरोहा भी अपनी पत्नी गीता फोगाट की नामी रेसलर है. उन्होंने साल 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था वहीं वह कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी मेडल हासिल कर चुके हैं.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi http://bit.ly/2W45Oea
via IFTTT
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Monday, January 21, 2019
Home
Latest News राजनीति Firstpost Hindi
politics
प्रो रेसलिंग लीग से क्यों खुश नहीं है गीता फोगाट के रेसलर पति!
प्रो रेसलिंग लीग से क्यों खुश नहीं है गीता फोगाट के रेसलर पति!
Tags
# Latest News राजनीति Firstpost Hindi
# politics
Share This
About Prateek Jaiswal
politics
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment