Pages

Friday, January 25, 2019

पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर निशाना साधा, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू, 23 जनवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों पर मोर्टार बम दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकतें जारी रखी हुई है। उसने करीब चार बजे मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। प्रवक्ता के अनुसार भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी सेना लगातार 120 एम एम और 81 एम एम मोर्टार दाग रही है।

from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2AYp0B4

No comments:

Post a Comment