The Kapil Sharma Show : महिला पर कमेंट करना पड़ सकता है कपिल पर भारी, सलमान खान से हुई शिकायत - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 24, 2019

The Kapil Sharma Show : महिला पर कमेंट करना पड़ सकता है कपिल पर भारी, सलमान खान से हुई शिकायत

डिप्रेशन और विवादों से घिरे रहने के बाद लम्बे वक्त कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की जिंदगी में वापस खुशियों ने दस्तक दी है. जहां हाल ही में कपिल लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की तो वहीं उनके पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' ने टीवी पर धमाकेदार वापसी की है. 'द कपिल शर्मा शो' का दूसरा सीजन लगातार दूसरे हफ्ते TRP चार्ट्स में दूसरे नंबर है. लेकिन जहां कपिल की जिंदगी में वापस खुशियां आ चुकी हैं वहीं कपिल एक नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल ने हाल ही में शो के दौरान अपनी स्क्रिप्ट में बदलाव करते हुए ऑडियंस में बैठी एक फीमेल को लेकर कमेंट कर दिया था. उन्होंने एक लड़की से कहा था, "अगर पापा साथ में नहीं आए होते तो मैं आपसे और बातें करता." रिपोर्ट के मुताबिक इस कमेंट पर भले ही फीमेल ऑडियंस ने अपनी आपत्ति दर्ज न कराई हो, लेकिन कपिल के शो की क्रू टीम खुश नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, "क्रू मेंबर्स ने सलमान खान से कपिल के इस कमेंट को लेकर शिकायत की है. सलमान से कहा गया है कि कपिल को स्क्रिप्ट में बदलाव नहीं करना चाहिए और ऐसे किसी कमेंट को नहीं करना चाहिए जिससे विवाद हो." आपको बता दें कि सलमान खान कपिल शर्मा का शो प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि सलमान कपिल और सुनील के पैच-अप में लगे हैं.

from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi http://bit.ly/2W5Cunp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages